Ad Code

Responsive Advertisement

SSC GD Constable Vacancy 2022-2023: सरकार ने दिए एसएससी जीडी कांस्टेबल की बंपर भर्ती निकालने के आदेश

 

SSC GD Constable Vacancy : इस बार एसएससी जीडी कांस्टेबल की बंपर वैकेंसी निकलेंगी। केंद्र सरकार ने ऐसे संकेत दिए हैं। सरकार ने संसद में जानकारी दी है कि सीएपीएफ में वर्तमान में 84659 पद खाली पड़े हैं।


SSC GD Constable Vacancy 2023 : इस बार एसएससी जीडी कांस्टेबल की बंपर वैकेंसी निकलेंगी। केंद्र सरकार ने ऐसे संकेत दिए हैं। सरकार ने संसद में जानकारी दी है कि केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों ( सीएपीएफ) में वर्तमान में 84,000+ पद खाली पड़े हैं। सरकार ने घोषणा करते हुए कहा कि इन पदों को दिसंबर 2023-2024 तक भरा जाएगा। केंद्रीय गृह राज्‍य मंत्री नित्‍यानन्‍द राय ने एक प्रश्न के जवाब में लोकसभा में यह जानकारी दी। नित्‍यानन्‍द राय ने कहा है कि सरकार बीएसएफ, सीएपीएफ, सीआईएसएफ, आईटीबीपी, एसएसबी में रिक्तियों को जल्द से जल्द भरने के लिए कदम उठा रही है। 


एसएससी जीडी कांस्टेबल नोटिफिकेशन 2023 ( SSC GD Constable Notification 2023 )
एसएससी जीडी कांस्टेबल 2023 का नोटिफिकेशन 10 दिसंबर 2022 को निकलेगा। इसके लिए 19 जनवरी 2023 तक आवेदन लिए जाएंगे। मार्च अप्रैल 2023 में परीक्षा होगी। सरकार के उपरोक्त बयान से उम्मीद की जा रही है कि इस बार एसएससी जीडी की बंपर वैकेंसी निकलेगी। अगर सरकार को दिसंबर 2023 तक खाली पड़े पदों को भरना है तो उसे दिसंबर में पिछली बार (25271) से दोगुनी से भी ज्यादा वैकेंसी निकालनी होगी। केंद्रीय मंत्री द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक असम राइफल्स में 6047, बीएसफ में 23437, सीआईएसफ में 11769, सीआरपीएफ में 27512 और आईटीबीपी में 4768, एसएसबी में 11144 पद खाली हैं। 



किस फोर्स में कितने पद हैं खाली
बल                   वैकेंसी

असम राइफल्स     6047
बीएसफ              23437
सीआईएसफ       11769
सीआरपीएफ       27512
आईटीबीपी        4768
एसएसबी           11144
कुल पद             84,000+  वैकेंसी है।

राय ने कहा कि जीडी कांस्टेबल  ( SSC GD Constable Recruitment ) के 25271 पदों पर भर्ती के लिए परीक्षा का आयोजन हो चुका है। 

Post a Comment

0 Comments